
कोरबा। एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में सत्यापन का कार्य कल से शुरू हुआ है। शाम को आंकड़े आने पर एचएमएस के कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए जश्र मनाया। इस दौरान रेशमलाल यादव, शेख चांद मंसूरी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। दीपका में भी कल ही श्रमिक संगठन के सदस्यों का सत्यापन कार्य शुरू हुआ है। यहां पर भी गिरजा साहू के नेतृत्व में एचएमएस ने सबको चौका दिया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार एसकेएमएस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। शिव त्रिपाठी व संजीव शर्मा ने कड़ी मेहनत की है। इधर एसईकेएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सिंघाली में एसईकेएमसी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। यहां पर कोरबा एरिया महामंत्री संदीप राय, रमेश परिहार, श्याम सुंदर सिंह, संतोष साहू, बबलू महराज की सक्रियता रंग लाई है। उन्होंने बताया कि मानिकपुर में भी एसईकेएमसी के कार्यकर्ताओं ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां पर संदीप चौधरी, किशोर सिन्हा, भागवत सिंह, प्रमोद बनर्जी, नरसिंह मूर्ति, शैलेष महापात्रा, अतुल नाथन की सक्रियता से सदस्य बढ़े हैं। जबकि कल 22 अगस्त को कोरबा सीजीएम इकाई में सत्यापन का कार्य होगा। यहां पर नवीन सिंह, सुभाष सिंह, भुनेश्वर कश्यप, शिव कश्यप, प्रवीण रजक, सत्यनारायण ने तैयारी की है।





















