चरचा कॉलरी। एसईसीएल बैकुंठपुर क्षेत्र के कोयला खदानों में कार्यरत श्रम संगठनों के प्रतिष्ठा पूर्ण यूनियन वेरिफिकेशन में कोयला श्रमिक यूनियन भारतीय मजदूर संघ ने जबरदस्त जीत हासिल करते हुए यूनियन का झंडा बुलंद किया। भारतीय मजदूर संघ ने साबित कर दिया की बैकुंठपुर क्षेत्र की कोयला खदानों में उनकी लोकप्रियता सर्वाधिक है व कालरी श्रमिक भारतीय मजदूर संघ पर भरोसा करता है यूनियन वेरिफिकेशन में बैकुंठपुर क्षेत्र अंतर्गत चर्चा बेस्ट, चर्चा ईस्ट, पंडो पारा, झिलमिली, कटकोना क्षेत्रीय मुख्यालय ,क्षेत्रीय भंडार क्षेत्रीय चिकित्सालय के कर्मचारियों ने अपना मतदान किया वेरिफिकेशन में भारतीय जनता पार्टी से संबंधित बीएमएस यूनियन को 1372 विश्वास मत मिले जिन में चर्चा आर ओ से 645 व झिलमिली कालरी के 502 मतो का विशेष योगदान रहा बैकुंठपुर क्षेत्र में 1200 विश्वास मत हासिल कर एचएमएस यूनियन द्वितीय स्थान पर काबिज हुई 877 विश्वास मतों के साथ संयुक्त कोयला मजदूर संघ एटक यूनियन तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस समर्थित इंटक यूनियन मात्र 783 विश्वास मत हासिल कर सकी जबकि प्रदेश व स्थानीय स्तर पर कांग्रेस की सरकार है इसके बावजूद श्रमिकों का विश्वास हासिल न कर पाना कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की कार्यशैली पर सवालिया प्रश्न चिन्ह है यूनियन वेरिफिकेशन में अपेक्षा से अधिक 604 विश्वास मात्र नोटा में पड़े भारतीय मजदूर संघ की जीत पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवपुर चर्चा अरुण जायसवाल व राजेश सिंह उपाध्यक्ष नगर पालिका शिवपुर चर्चा ने बीएमएस कार्यालय पहुंचकर समस्त पदाधिकारी को बधाई दी।भारतीय मजदूर संघ बैकुंठपुर क्षेत्र के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सत्ता शासन का दबाव होने के बावजूद हमारे साथियों ने संगठन के प्रति समर्पित भाव से काम किया तन मन धन से सहयोग किया हमारे सभी पदाधिकारी निरंतर श्रमिक हित में लगे रहते थे जिसके फल स्वरूप बैकुंठपुर क्षेत्र के सम्मानीय कर्मचारियों ने हमारी हमारे संगठन के प्रति विश्वास करते हुए क्षेत्र में प्रथम स्थान दिलाया इस हेतु हम आभार व्यक्त करते हैं यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की जीत है भारतीय मजदूर संघ निरंतर श्रमिक हित हेतु संघर्ष करता रहेगा।