वाहन चेकिंग के दौरान पकड़े गए 4 तस्कर, 901 किलोग्राम गांजे का हो रहा था अवैध परिवहन

आंध्र प्रदेश। सिलेरु पीएस की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 901 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 1 करोड़ रुपये है। चिंतालपुड़ी सब डिवीजन, सिलेरू पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में उड़ीसा से विजयवाड़ा तक एक वैन में गांजा के अवैध परिवहन के आरोप में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

RO No. 13467/9