
कोरबा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्यामानन्द साहू ने पाली विकास खंड के तीन कर्मचारियों को उनकी सेवानिवृत्ति पर पेंशन प्राधिकार पत्र सौंप कर उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके दीर्घायु, स्वस्थ मंगलमय जीवन की कामना की। शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के पश्चात अधिकारी कर्मचारियों को आर्थिक प्रकरण, पेंशन जीपीएफ आदि के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं। लेकिन यदि ये सभी प्रपत्र सेवानिवृत्ति के दिन मिलने से कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिल गई। शासकीय माध्यमिक शाला नुनेरा में पदस्थ सत्य प्रकाश मानिकपुरी (भृत्य) को 31 अगस्त को सेवानिवृत्ति पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईओ द्वारा शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पेंशन प्राधिकार पत्र प्रदान किया गया। उनके दीर्घायु ,स्वस्थ्य ,सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर बीएस राज, यशवंत जगत, नफीस सिद्दीकी, राकेश कश्यप, कमल भार्गव, सीएसी दीपक कंवर नुनेरा, सीएससी गिरीश गौतम सीएससी पाली आदि अन्य कर्मचारियों की उपस्थित थे। इसी प्रकार माध्यमिक शाला बोईदा के प्रधान पाठक जाहिद खान और भृत्य मायाराम खैरवार सेवानिवृत्त हुए।




















