कोरिया/बैकुंठपुर। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के एक साल पूरे होने कोरिया जिला बैकुंठपुर राजीव भवन में गुरुवार को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगाठ मनाई गई। दौरान संगोष्ठी का भी कार्यक्रम रखा गया । सभा को संबोधित करते हुए कोरिया जिला प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज तथा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता एवम पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी ने कहा कि देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रयिदकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं ऐसे हालातों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है। जब देश चलाने वाले दल सत्ताधीश और हुक्मरान आम आदमी की जरूरत शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार को पीछे धकेलकर धार्मिक आधार पर ध्रुवीकरण की राजनीति को बढ़ावा दे रहे हैं तब उस समय कांग्रेस जैसी पार्टी का नैतिक और राजनीतिक कर्तव्य हो जाता है कि वो देश को बचाने देश की एकता व अखंडता को बचाने के लिए भारत जोड़ो जैसा महाअभियान चलाये और भारत जोड़ो यात्रा का यही उद्देश्य था। ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने मंच का संचालन करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और इस यात्रा से नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश दिया। सभा करने के पश्चात राजीव भवन बैकुंठपुर से गांधी पार्क तक जोड़ो जोड़ो,भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो नारा लगाकर पदयात्रा किया गया। इस पदयात्रा के माध्यम से संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन चिंतामणि महाराज,नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पदयात्रा निकाल कर प्रेम और शांति का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर,प्रदेश संयुक्त महामंत्री वेदांती तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुख्तार अहमद,कृषि उपज मंडली अध्यक्ष बृजवासी तिवारी, सांसद प्रतिनिधि एवम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन संभागीय अध्यक्ष संगीता राजवाड़े ,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल, अजीत लकड़ा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह,जिला महामंत्री प्रवीण भट्टाचार्य, प्रदेश महमंत्री पिछड़ा वर्ग रविशंकर राजवाड़े , जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग अनिल जायसवाल,बिहारी लाल राजवाड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव,वरिष्ठ कॉन्ग्रेसी सत्य प्रकाश तिवारी, अनिरुद्ध सिंह , प्रभु दयाल एक्का, मो.हुसैन, नरेश जायसवाल, सुरेंद्र तिवारी, साहब अख्तर, विजय सिंह, विकास श्रीवास्तव,शिवपुर चर्चा नगरपालिका अध्यक्ष लालमुनी यादव नगर पालिका बैकुंठपुर नेता प्रतिपक्ष अन्नपूर्णा प्रभाकर सिंह,पार्षद साधना जायसवाल, एल्डरमैन सौरभ गुप्ता,लक्ष्मी सिंह, रकीबा बेगम, असगरी सिद्दीकी, सुरेंद्र तिवारी, धीरज सिंह, रामकृष्ण साहू, मोहित सिंह पैकरा, अमित दुबे,विकास श्रीवास्तव,सुजीत सोनी,अमन देवांगन निलेश पांडे, रामकुमार यादव अरविंद सिंह, दीपक गुप्ता, राकेश जयसवाल, विकास शिवहरे, विनोद शर्मा, दिनेशराजवाड़े, दिलीप, आशीष साहू,सहित भारी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।