
आगरा, १६ सितम्बर । कमला नगर के रहने वाले व्यापारी ने मनु अग्रवाल ने अपने ही हाथ से खुद का गला काटा था। पुलिस ने शुक्रवार को मनु अग्रवाल का शव मिलने से तीन घंटे पहले उनके मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री के आधार पर उनके आत्महत्या करने का दावा किया है। गल्ला व्यापारी ने गूगल पर गला काटने पर कितना दर्द होगा। इसे सर्च किया था। गूगल पर जानकारी लेने से आधा घंटे पहले कमला नगर की एक दुकान से बड़ा चाकू खरीदा था। पुलिस को दुकान से गल्ला व्यापारी के फुटेज मिल गए हैं। दुकानदार ने भी व्यापारी से चाकू खरीदने की पुष्टि की है। बल्केश्वर की सीताराम कालोनी के रहने वाले मनु अग्रवाल 12 सितंबर की शाम को मोतीगंज की अपनी दुकान से कार में घर के लिए निकले थे। रात करीब नौ बजे एत्मादपुर हाईवे बुढिया के ताल पर उनका शव कार में मिला। मनु अग्रवाल का गला कटा हुआ था। खून से सना चाकू उनके दाएं हाथ में था। स्वजन ने मनु के बीमारी के चलते तनाव में होने की बात पुलिस को बताई थी। मनु अग्रवाल का जिस तरह से गला कटा था,परिस्थितियां हत्या की ओर इशार कर रही थीं। पुलिस ने भाई विष्णु अग्रवाल की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी लिखी थी। पुलिस ने मोतीगंज से लेकर एत्मादपुर हाईवे घटनास्थल और मनु के घर तक तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे। मनु का रूट पता किया। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि मनु अग्रवाल के मोबाइल को खंगाला गया। उनके इंटरनेट मीडिया के सभी एकाउंट और गूगल सर्च की हिस्ट्री को देखा। मनु ने 12 सितंबर की शाम पांच बजे गूगल पर सर्च किया था कि गला काटे जाने पर कितना दर्द होगा। इसमें कई लिंक आए थे।डीसीपी ने बताया इसके बाद मनु कमला नगर में एक दुकान पर गए। वहां से चाकू खरीदने के बाद शाम छह बजे निकले थे। वह वाटर वर्क्स होते हुए घर की ओर आए। कालोनी के गेट से 20 मीटर पहले चांदनी चौक होकर कमला नगर पहुंचे। इसके बाद एत्मादपुर बुढिय़ा का ताल पर पहुंचे। पुलिस के पास इसके फुटेज हैं। मामला आत्महत्या का है, हत्या का अभियोग खारिज किया जाएगा। एसओजी प्रभारी आनंदवीर सिंह और उनकी टीम को सीसीटीवी फुटेज खंगालो। इससे मनु अग्रवाल की कार का रूट पता चला।इसके बाद मनु के मोबाइल की गूगल सर्च हिस्ट्री खंगाली। सारे तथ्यों को लेकर फोरेंसिक लैब पहुंचे। वैज्ञानिकों को पूरा घटनाक्रम बताया। वैज्ञानिकों ने सारे तथ्यों का विश्लेषण करने के बाद एक वार में गला काटकर आत्महत्या की आशंका पर मुहर लगाई।इसके बाद टीम ने चाकू पर ध्यान केंद्रित किया, यह पता लगाने का प्रयास किया कि जिस चाकू से मनु अग्रवाल का गला कटा, वह किन दुकानों पर मिल सकता है। पता चला कि चाकू कमला नगर में एक किचन गैलरी पर मिलता है। आनंदवीर और उनकी टीम वहां पहुंची। उसने दुकान के 12 सितंबर की शाम के फुटेज देखे। इसमें मनु अग्रवाल चाकू खरीदते हुए दिखाई दिए। दुकानदार ने मनु को चाकू बेचने की पुष्टि की।























