जर्जर सड़क के कारण दुर्घटना, सीआरपीएफ के उपनिरीक्षक घायल

सीतापुर। कटनी-गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग की आधी अधूरी सड़क दुर्घटनाओं का कारण बन रही है। अधूरी सड़क के कारण सीआरपीएफ के उप निरीक्षक दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया। उप निरीक्षक सिर में हेलमेट पहने हुए था, अगर हेलमेट नही होता तो सिर में चोट आ सकता था। कटनी से गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग की आधी-अधूरी सड़क लोगो के लिए खतरनाक साबित हो रही है। सड़क निर्माण के दौरान अधूरा बनाकर छोड़ दिया गया सड़क लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है। नेशनल हाईवे के अधिकारियों की इस लापरवाही की वजह से लोग दुर्घटना के शिकार होने लगे है। देर रात बाइक से घर जाने के दौरान सीआरपीएफ का उप निरीक्षक रवि पन्ना निवासी पत्थलगांव ग्राम सोनतराई के पास अधूरी सड़क की चपेट में आ गया।

RO No. 13467/11