दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और लॉरी की टक्कर में गई 20 लोगों की जान

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जोहान्सबर्ग में एक खनन कंपनी में काम करने वाले 20 कर्मचारियों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि सड़क हादसे में मारे गए सभी 20 कर्मचारी डी-बीयर्स नाम की एक खनन कंपनी के लिए काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि वेनेशिया खदान से सभी कर्मचारी एक बस से रवाना हुए थे। हालांकि, जैसे ही बस कुछ दूरी पर पहुंची तो उसकी लॉरी से टक्कर हो गई।अधिकारी ने बताया कि ये हादसा लिम्पोपो प्रांत में हुआ है। अधिकारी के अनुसार, बस एक लॉरी से टकरा गई। ये हादसा स्थानीय समयानुसार लगभग चार बजे के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि बस खदान से लगभग 25 किलोमीटर दूर पहुंची थी। तभी यह दुर्घटना घटित हुई। हालांकि, दुर्घटना के कारण सामने नहीं आया है।अधिकारी ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका में आए दिन हादसे होते हैं। जो एक चिंता की बात है। बता दें कि वेनेशिया खदान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे की सीमा के पास स्थित है, जो हीरों की सबसे बड़ी खदान है। यहां करीब 4,300 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं।

RO No. 13467/11