चौथी सूची में इन मंत्रियों का कट सकता है पत्ता एक अक्टूबर को शाह करेंगे दिग्गजों संग मंथन

भोपाल, २९ सितम्बर । विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा ने तीन सूची जारी कर चुकी है। बीजेपी अब सभी सीटों पर प्रत्याशियों के घोषित करने की तैयारी में जुटी हुई है। इसके लिए एक अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में भोपाल में पार्टी के दिग्गजों की बैठक होगी।बैठक में बीजेपी पार्टी के कई मंत्रियों और विधायकों के टिकट को काटने पर विचार कर रही है। दरअसल, शिवराज कैबिनेट के कई मंत्री ऐसे हैं जिनके क्षेत्र में उनका भारी विरोध है। इसके साथ ही पार्टी के सर्वे में भी उनकी स्थिति अच्छी नहीं आई है। इस वजह से बीजेपी पार्टी के ऐसे मंत्रियों की जगह नए चेहरे उतारने पर विचार कर रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक मंत्री सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया के अलावा बृजेन्द्र प्रताप सिंह, रामखेलावन पटेल, बृजेंद्र सिंह यादव जैसे मंत्रियों के क्षेत्र में नए चेहरे उतारे जा सकते हैं। इसके अलावा बीजेपी शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की जगह ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव लड़ाने पर भी विचार कर रही है।वहीं, यशोधरा राजे को 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ाया जा सकता है। इसके बाद भी अगर समीकरण नहीं जमा तो ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी लोकसभा चुनाव में उतारा जा सकता है। सिंधिया वर्तमान में राज्य सभा के सदस्य हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार भाजपा अक्टूबर के पहले सप्ताह में अधिकतर सीटों पर प्रत्याशियों का फैसला कर सकती है। अब इसी पर चर्चा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। अमित शाह ने केंद्रीय स्तर पर सभी सीटों का सर्वे करवाया है। सर्वे में जिन दावेदारों की स्थिति मजबूत सामने आई है। उनमें से किसी को प्रत्याशी बनाया जा सकता है।पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए कुछ मंत्रियों के भी टिकट काटे जा सकते हैं। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में ऐसे मंत्रियों की क्षेत्र में नाराजगी के कारण इनके टिकट काटकर नए चेहरे उतार सकती है।

RO No. 13467/11