कोरिया बैकुंठपुर। 2 अक्टूबर को भाजपा जिला कार्यालय बैकुंठपुर में भाजपा परिवार के सदस्यों द्वारा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के नेतृत्व में महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें कोटि कोटि नमन किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने बताया की 2 अक्टूबर को देश के दो महापुरुषों का जन्मदिन व जयंती मनाई जाती है।उन्होंने कहा की भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के साथ अपना जन्मदिन साझा किया था।लाल बहादुर शास्त्री ने ही देश को जय जवान जय किसान का नारा दिया।वे उच्च आत्म-सम्मान और नैतिकता के साथ एक उच्च और इतने अनुशासित व्यक्ति थे की प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्होंने जरूरी सुविधाओं तक को अपने से दूर रखा था।उनकी इस सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी के लिये माननीय लाल बहादुर शास्त्री को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उसी तरह गांधी जी ने भी कहा था कि सबसे महत्वपूर्ण लड़ाई लडऩे के लिए अपने दुष्टात्माओं,भय और असुरक्षा जैसे तत्वों पर विजय पाना जरूरी होता है। बापू हमेशा लोगों को अधिकार दिलाने की लड़ाई लड़ते रहे। चंपारण सत्याग्रह, असहयोग आंदोलन,दांडी सत्याग्रह, दलित आंदोलन,भारत छोड़ो आंदोलन उनके कुछ प्रमुख आंदोलन ने ब्रिटिश साम्राज्य की नींव कमजोर करने में बड़ा रोल अदा किया था। अहिंसा के पुजारी बापू गांधी का कहना था की धैर्य का छोटा सा हिस्सा भी टनों उपदेश से बेहतर है और शक्ति शारारिक क्षमता से नहीं आती बल्कि दृढ़ इच्छा शक्ति से आती है। आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेश्वर रजक, जिला कार्यालय प्रभारी भानुपाल, बैकुंठपुर मंडल महामंत्री सुदीप सोनी, सुभाष साहू, दिनेश साहू, शिवचरण साहू, रवि त्रिपाठी, सुरेंद्र चक्रधारी, स्वामीनाथ पटेल, हर्षल गुप्ता, मनोज सोनी,उपस्थित रहे।