
कोरबा। कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में मड़ई के पास आज सुबह बिहार के गया से बिलासपुर लौट रहे एक परिवार के कुल 5 सदस्यों को पीछे से आ रहे एक अन्य कार के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ठोकर मार दिया। मिली जानकारी के अनुसार बिहार प्रांत के गया से पितृपक्ष के दौरान वहां सनातन हिंदू धर्म की प्रक्रियाओं के अनुसार अपना तर्पण करके चांटीडीह बिलासपुर मिथिलेश सोनी अपनी पत्नी एवं दो बच्चों एवं परिवार की एक अन्य महिला के साथ कार क्रमांक सीजी-10/बीबी-8532 में लेकर गया बिहार पितृपक्ष के मौके पर वहां गया था जहां से अपना सामाजिक रीतिरिवाज के अनुसार कार्यक्रम को निपटाकर वापस लौट रहा था। इस दौरान वह अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग में मड़ई के पास पहुंचा ही था कि बेरियर के कुछ आगे एक अन्य कार सवार सीजी-04/एफसी-1481 के चालक ने पीछे से तेज गति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे ठोकर मार दिया। बताया जाता है कि दोनों कारों में जोरदार भिड़ंत होने पर पहली कार में बैठा मालिक सह चालक मिथिलेश सोनी घायल हो गया। उसके साथ ही उसकी पत्नी एवं परिवार की एक महिला तथा उसके बच्चे भी घायल हो गए। जिन्हें उपनचार के लिए पोड़ी उपरोड़ा पीएचसी में भर्ती कराया गया। मोरगा चौकी पुलिस ने आरोपी कार चालक के विरूद्ध धारा 279, 337 भादवि के तहत दुर्घटनाकारित अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। क्योंकि दुर्घटना वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भाग निकला था।













