कोरबा। एनएच 130बी पर बगदेवा के पास पिछली रात्रि हुई दुर्घटना में पुलिस आरक्षक घायल हो गया। उसे ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। सूचना मिलने पर डायल 112 और पाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पीडि़त को सरकार अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार जार है। कटघोरा से आठ किमी आगे बगदेवा के पास रात्रि 11 बजे के आसपास एनएच पर यह दुर्घटना हुई जिसमें संतोष मारकण्डेय नामक पुलिस कर्मी जख्मी हो गया। उसकी पदस्थापना कोरिया जिले में है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मी संख्या 211 बाइक पर सवार होकर अपने कार्यक्षेत्र की तरफ जा रहा था। उसी दरम्यान एक भारी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस घटना में आरक्षक को चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई है। पाली थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त होने पर हमारी टीम संबंधित क्षेत्र में पहुंची। दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।