
मेक्सिको सिटी। दक्षिणी मेक्सिको में भीषण बस दुर्घटना देखने को मिली है। शुक्रवार को हुई इस बस दुर्घटना में 18 वेनेजुएला और हैती के प्रवासियों की मौत हो गई और 27 अन्य घायल हो गए। ओक्साका राज्य में अटॉर्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार, मृतकों में 13 पुरुष, दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, 27 घायल लोगों को पास के अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन वो किस देश से आए यह नहीं बताया गया। ओक्साका राज्य नागरिक सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी तस्वीरों से पता चला कि बस, जो ओक्साका और प्यूब्ला को जोडऩे वाले राजमार्ग से गुजर रही थी, सड़क पर मोड़ पर पलट गई। दुर्घटना अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे प्रवासियों के पहुंचने के बीच हुई है।

















