
बलिया। 17 वर्षीय दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। खबर के मुताबिक पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि यहां बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में 2 अक्टूबर को दो लोगों ने दलित लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान सालिक सिंह (20) और दीपक यादव (22) के रूप में हुई है, दोनों आरोपी पीडि़ता के ही गांव के रहने वाले हैं। लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ गुरुवार को ढ्ढक्कष्ट, क्कह्रष्टस्ह्र (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) और स्ष्ट/स्ञ्ज अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। रॉकेटअपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि दीपक यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। एएसपी ने कहा, सालिक सिंह लापता है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।























