प्यासी रह जाएगी दिल्ली जल बोर्ड के गुस्साए ठेकेदारों ने दी चेतावनी, आठ महीने से नहीं मिला भुगतान

नईदिल्ली, १३ अक्टूबर । दिल्ली जल बोर्ड के ठेकेदार बकाया भुगतान नहीं होने पर काम बंद करने की धमकी दी है। इससे दिल्ली में जल आपूर्ति और सीवर लाइन से संबंधित काम को आगे बढ़ाने में परेशानी हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि पिछले आठ माह से भुगतान नहीं किया जा रहा है।भाजपा जल बोर्ड में अनियमितता का आरोप लगाती रहती है। उसका कहना है कि भ्रष्टाचार के कारण जल बोर्ड घाटे में है। अब ठेकेदार भी अपनी समस्या को लेकर संघर्ष के रास्ता अपनाने की बात कर रहे हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर का कहना है कि ट्यूबवेल के रखरखाव सहित अन्य काम करने वालों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।अधिकारियों से कई बार आग्रह करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध में कोई आश्वासन भी नहीं दिया जा रहा है। यदि 13 अक्टूबर तक भुगतान नहीं किया गया तो उनके सामने काम रोकने के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है।

RO No. 13467/11