गांवों में धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

तनौद। पामगढ़ तहसील के ग्राम तनौद एवं क्षेत्र केदुकानों एवं गुमटियों में धड़ल्ले से शराब की अवैध बिक्री हो रही है, जबकि आबकारी विभाग मुख्य रूप से अवैध शराब बिक्री रोकने में अक्षम हैं। कोचियो द्वारा गांवों में अवैध रूप से शराब का परिवहन एवं बिक्री की जा रही है। जिससे गांव की शांति तो भंग हुई है । साथ ही पारिवारिक एवं घरेलू हिंसा में भी बढ़ोतरी हुई है। सरकार ने शराब बिक्री के लिए दुकान निर्धारित किया है। ताकि शराब की बिक्री सरकार के निर्धारित मापदंड अनुसार हो सके। इसकी पूरी जिम्मेदारी आबकारी विभाग को दी गईहै। लेकिन तनौद में जगह जगह अवैध शराब धड़ल्ले से बिक रही है। अवैध शराब बिक्री पर जिम्मेदार अधिकारियों का कोई नियंत्रण नहीं है। अवैध शराब बिक्री से कोचिया तो मालामाल हो रहे हैं, लेकिन दुकानों पर अवैध शराब बिक्री से गांव का माहौल बिगड़ रहा है। किराना दुकानों एवं गुमटियोंमें भी शराब बिक रही है। आबकारी विभाग की उदासीनता से गांव की गलियों में अवैध शराब बिक्री हो रही है। इधर शराब कोचिया गांव-गांव जा कर पन्नी में पैकिंग शराब की बिक्री कर रहे हैं। किशोर भी शराब का सेवन कर रहे हैं। इससे पारिवारिक शांति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण शराबियों के उत्पात से परेशान हैं। गांव में गली-गली स्थित दुकानों में शराब की अवैध बिक्री से शाम के समय महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की मांग की है।

RO No. 13467/11