
बाराद्वार। घर के अंदर बाथरूम में कपड़ा धो रही महिला को चाकू दिखाकर सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला बाराद्वार थाना का है। पुलिस के अनुसार पासीद रोड किरारी निवासी मोनिका राठौर पति शैलेष 9 अक्टूबर की सुबह 11 बजे घर के अंदर बाथरूम में कपड़ा धो रही थी । इसी समय एक अज्ञात नकाबपोश ब्यक्ति घर के बाहर के बाउण्ड्री से कूद कर अंदर आया और चाकू दिखा कर मोनिका राठौर के गले में पहने सोना का मंगलसूत्र करीब 15 ग्राम को छिनकर आंगन के बाउंण्ड्री से कूदकर भाग गया। मोनिका ने इसकी जानकारी अपने पति शैलेष राठौर को मोबाईल से दी । इसके बाद उन्होंने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने भादवि 454, 392 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने आरोपित किरारी भांठापारा निवासी खेमलाल केंवट को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





















