सैलानियों की पहुंच हो रही पर्यटन स्थलों पर

कोरबा। ग्राम पोटापानी को प्रकृति का उपहार मिला है, यहां से करीब दो किमी दूर घने जंगल के बीच नागिन झरना प्रकृति छटाओ से परिपूर्ण सैलानियों को लुभा रहा हैं। पर्यटक स्थल नागिन झरना, मालिन दाई व लक्ष्मण कोठी के बीच स्थित प्रकृति की गोद में बसा हुआ है, जो मनोरम सौंदर्य को बिखेर रही हैं। यहां की कल कल करता झरना, चट्टानों के बीच से होकर बह रहा है। रेतिली बालू ऊंचे ऊंचे टीले, सफेद काली चट्टानें, चारों ओर ऊंचे पहाड़ व हरे भरे पेड़ पौधे, पंछियो की कलरव एवं सुमधुर तान लोगों का मन को मोह रही हैं। शहर की शोर से तंग होकर दूर दराज से सुकून की तलाश में लोग यहां आते है।आने के बाद सब कुछ भूल जाते है और सिर्फ मौज मस्ती करते है। यहां हर मौसम में घूमने एवं पिकनिक मनाने के लिए लोग आते रहते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मेला लगता हैं, इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों का भीड़ उमड़ती है। नागिन झरना पर्यटक स्थल के रूप विकसित हो रहा हैं, इसके वावजूद सरकार द्वारा उपेक्षा की जा रही हैं। यहां की सुंदरीकरण पोटापानी के समिति द्वारा किया जाता है। पर्यटक स्थल की साफ सफाई एवं देख रेख करती हैं।

RO No. 13467/11