कोरबा। कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र लखनपुर कटघोरा के प्राध्यापक डॉ.तरुण कुर्रे ने चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं को ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव कार्यक्रम के तहत में ग्राम विजयपुर के किसानों के खेतों में जाकर खरपतवारों से अवगत कराते हुए विभिन्न जानकारी दी गई। खेतों में उगने वाले खरपतवार भृंगराज, जंगली जुट , चिरपोटी, गुमि, चूहा, गंगाई आदि के बारे में बताया गया। कृषि विधियों की जानकारी देते हुए भू परिष्करण पद्धति, स्वच्छ बीज, फसल चक्र, अच्छादन फसले, अंतर्वर्ती खेती आदि के संबंध में जानकारी दी गई। खरपतवारों को हस्तचलीत यंत्रों से दिंाई गुड़ाई कर समाप्त करने की विधि बताई गई। रासायनिक प्रबंधन के तहत बताया गया कि रासायनिक दवाइयां का उपयोग कब व कितनी मात्रा में करनी चाहिए इसकी जानकारी दी गई। इससे होने वाले लाभ व हानि के बारे में बताया गया।