अस्पताल लाते रास्ते में अधेड़ की संदिग्ध मौत

कोरबा। अचानक हालत बिगडऩे पर जिला अस्पताल लाए जाते वक्त एक अधेड़ की गत रात्रि संदिग्ध मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने आज सुबह शव को पंचनामा कार्रवाई की प्रक्रिया पूर्ण कर उसे पीएम के लिए चिरघर भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली की मानिकपुर चौकी क्षेत्रांतर्गत मुड़ापार बस्ती निवासी सियाराम चौहान उम्र 57 पिता कार्तिक राम चौहान की गत रात्रि 8 बजे के लगभग हालत बिगडऩे पर परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल ले गए। वहां उपस्थित चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के वार्ड ब्वाय द्वारा सूचना दिए जाने पर आज सुबह पसान चौकी प्रभारी प्रधान आरक्षक दाउद कुजूर ने शून्य पर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पंचनामा कार्रवाई के उपरांत उसे चीरघर भिजवा दिया।

RO No. 13467/11