
जांजगीर-चांपा। रेलवे स्टेशन जांजगीर-नैला के सामने हर साल श्री दुर्गोत्सव कुछ अलग और भव्य रहता है। इसकी चर्चा प्रदेश ही नहीं बल्कि देश में होती है। कुछ ऐसा ही इस बार का भी है। दुर्गोत्सव समिति के राजू पालीवाल ने बताया कि 35 फीट ऊंची है मां दुर्गा की प्रतिमा। 35 फीट की मां दुर्गा की प्रतिमा पर सोने-चांदी के आभूषण से शृंगारनैला रेलवे स्टेशन के निकट बीते 40 साल से मां दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जा रही है। बड़ी बात यह है कि हर साल यहां दुर्गा प्रतिमा का स्वरूप बदला जाता है। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पिछले साल अष्टमी के दिन एक साथ 4 लाख लोगों ने दर्शन किए थे। नैला की मूर्ति का निर्माण भटगांव के कारीगर करते आ रहे है। मूर्ति का निर्माण भटगांव के प्रदीप देवांगन एवं रायगढ़ के अशोक पंचाल द्वारा किया गया है। वहीं कोलकाता के कारीगरों ने पंडाल बनाया है।












