बिना फिटनेश के दौड़ती एम्बुलेंस से अनहोनी का डर

जांजगीर चंपा। जिले में दौड़ रही बिना फिटनेस, रजिस्ट्रेशन, टैक्स के निजी एंबुलेंस धड़ल्ले से दौड़ रही है। इसका खुलासा आरटीओ के जांच के दौरान हुआ। निजी एंबुलेंस जांच के दौरान कई में फिटनेस तो टैक्स व स्ट्रेचर ही नहीं था। ऐसे में कहीं जीवनदायिनी काल न बन जाएं। रोड एक्सीडेंट या कोई और मेडिकल इमरजेंसी होने पर सबसे पहले जरूरत एंबुलेंस की ही पड़ती है, जिससे घायल या मरीज को बिना समय गंवाए हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके और उसे इलाज मिल सके।
इसके लिए शासन ने 108, 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की है। इसके अलावा जिले में बड़ी संख्या में प्राइवेट हॉस्पिटल की एंबुलेंस भी मरीजों के लिए जीवन रक्षक बन रही हैं, लेकिन इन प्राइवेट एंबुलेंस में मानकों की अनदेखी कभी भी मरीज ओर तीमारदार की जान पर भी भारी पड़ सकती है। वजह है कि कई प्राइवेट एंबुलेंस बिना फिटनेस के ही सडक़ पर दौड़ रही हैं तो किसी ने टैक्स जमा नहीं किया है। ऐसे में यह लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है। कलेक्टर ने जिले के सभी निजी एंबुलेंस की जांच करने के निर्देश आरटीओ को दिए हैं। इसी के तहत गुरुवार व शुक्रवार को बड़ी संख्या में जांच के लिए एंबुलेंस आरटीओ दफ्तर पहुंची थी। इसका आरटीओ द्वारा जांच किया गया तो कई खामियां उजागर हुई। शुक्रवार को आरटीओ जांच के लिए पहुंची 4 एंबुलेंस में कई खामियां मिली। इसमें एक में स्ट्रेचर नहीं था, वहीं एक का फिटनेस समाप्त होने हो चुकी है तो टैक्स व जीपीएस भी नहीं था। इससे 10 हजार रुपए का चालन काटा गया। साथ ही 6 हजार रुपए का टैक्स भी पटवाया गया। इसके बाद भी इस एंबुलेंस का यूज मरीजों को लाने ले जाने में किया जा रहा है। इसी तरह कई और एंबुलेंस भी मानकों की अनदेखी कर मरीजों को ढो रही हैं। यह अनदेखी कहीं भारी न पड़ जाए। प्राइवेट एंबुलेंस मालिक मानकों को ध्यान नहीं रख रहे हैं। यह लापरवाही एंबुलेंस स्टाफ के साथ ही मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भी भारी पड़ सकती है। इसे लेकर न तो अस्पताल संचालक गंभीर हैं और न ही लोग अवेयर हैं। आरटीओ विभाग की मानें तो निजी एंबुलेंस की जांच आगे भी जारी रहेगी। मानकों में खरा नहीं उरतने वाले एंबुलेंस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं आरटीओ पहुंचने वाले एंबुलेंस का यह हाल तो अचानक जांच में कई खामियां उजागर होने की भी संभावना है। क्योंकि आरटीओ पहुंचने से एंबुलेंस चालक कमी को पूरा करके पहुंच रहे है। औचक निरीक्षण में कई खामियां उजागर हो सकती है।
निजी एंबुलेंस की जांच की गई। इसमें 4 एंबुलेंस में कई खामियां मिली है। इस पर चालान सहित टैक्स वसूल किया गया।

RO No. 13467/11