
कोरबा। पिछले दिनों गेवरा में एसईकेएमसी की आईआर बैठक हुई जिसमें चिकित्सकों की कमी के मामले को जोर-शोर से उठाया गया। एनसीएच चिकित्सालय में गेवरा और दीपका के अलावा कुसमुण्डा के मरीज इलाज के लिए आते है। चिकित्सकों की कमी की वजह से वे निजी चिकित्सालय में जाकर अपना ईलाज कराते है। चिक्त्सिालयों के कई समस्याओं को सुधार लिया गया। लेकिन चिकित्सकों का मामला नहीं सुलझ पाया। बैठक में उपस्थित गोपाल यादव, डीके मिश्रा, विकास शुक्ला, धरम सिंह कंवर, हरनाम सिंह, छंदराम राठौर ने कहा कि चिकित्सकों की कमी की वजह से मरीज परेशान हो रहे है। इस मामले को केंद्रीय अध्यक्ष के सामने रखा जायेगा। इस संबंध में गोपानारायण ने बताया कि जिन-जिन क्षेत्रों में चिकत्सकों की कमी है वहां की सूची मंगाई जा रही है। कोरबा क्षेत्र के भी संदीप चौधरी, संदीप राय, किशोर सिंन्हा, अशोक सिंह चिकित्सकों की कमी के मामलों को उठाते रहे है। अब इस मामले को मुख्यालय में रखा जायेगा ताकि समस्या को दूर किया जायेगा। इसके अलावा एसईसीएल के कई एरिया में भी आईआर की बैठक होते रहे है। यहां भी चिकित्सकों की कमी के मामले को उठाया जाता रहा है।




























