स्मृति दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

कोरबा। अखिल भारतीय स्तर पर आज पुलिस स्मृति दिवस मना रही है। इस श्रृंखला में पुलिस परिवार के द्वारा कार्यक्रम आयोजित करने के साथ 1 वर्ष के भीतर दिवंगत हुए पुलिसकर्मियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
स्थानीय पुलिस स्मारक पर प्रात: 8.30 कार्यक्रम औपचारिक रूप से आयोजित किया गया। इसमें विशेष रूप से कोरबा जिले के शहीद जवानों के परिजन आमंत्रित किए गए थे जिनका सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शेड्यूल के अंतर्गत 1 वर्ष के दौरान अलग-अलग घटनाओं में शहीद हुए पुलिस जवानों और अर्धसैनिक बलों के नाम पढ़े गए। देश की सुरक्षा के लिए उनके योगदान का स्मरण किया गया और श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ जन इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए जिनके द्वारा शहीदों को याद किया गया। विधानसभा चुनाव के दौर में किए गए इस कार्यक्रम में कई प्रकार के परिवर्तन देखने को मिले। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला सहित अनेक अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

RO No. 13467/11