
चांपा। जिला पुलिस द्वारा फरार स्थायी / गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान दिनाक 14.10.23 चालाया गया जिसमें थाना चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा हेतु एक टीम एवं थाना जांजगीर, नवागढ़, शिवरीनारायण हेतु एक टीम का गठन किया गया था। गठित टीमों के द्वारा दिनांक 14.10.23 एवं 20.10.23 तक 07 दिवस में लंबे समय से फरार 16 स्थायी वारंट एवं 27 गिरफ्तारी वारंट की तामीली कर वारंटियों को माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है। जिसमें जिले के चाम्पा, सारागांव,बम्हनीडीह, बिर्रा, जांजगीर, नवागढ़, शिवरीनारायण क्षेत्र के कुल 43 स्थायी / गिरफ्तारी वारंट को तामील कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में टीम के सदस्य सउनि लम्बोदर सिंह, वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक बलराम यादव, तेरस यादव, महेन्द्र राज, दीपक राठौर, सुनिल रमन, रोहित मस्ताना का सराहनीय योगदान रहा।























