अमेरिका में 3 जगह गोलीबारी, 22 लोगों की मौत,50 से ज्यादा घायल

लेविस्टन-अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में बुधवार की रात मास शूटिंग में 22 लोगों की मौत हो गई है। करीब 60 घायल हो गए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। CNN के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से छिपने के लिए कहा है, क्योंकि अभी तक हमलावर पकड़ा नहीं गया है। उसके इलाके में छिपे होने की खबर है। इसका नाम रॉबर्ट कार्ड बताया जा रहा है।

हमलावर ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसकी तस्वीर सामने आ गई है। वह हाथ में गन लेकर फायर करके जाते हुए दिख रहा है। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी 3 जगह रात करीब 8 बजे हुई, जब लोग परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे।

एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर हमलावर की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं और लिखा है कि वह फरार है। सन जर्नल के मुताबिक इस शख्स ने तीन अलग-अलग कमर्शियल सेंटर्स में गोलीबारी की। इनमें स्पेयरटाइम रिक्रिएशन, स्कीमेंजीस बार एंड ग्रिल रेस्तरां और एक वॉलमार्ट सेंटर शामिल है।

ल्यूइस्टन, एंड्रोस्कोगिन काउंटी का हिस्सा है और मेन के सबसे बड़े शहर पोर्टलैंड से लगभग 35 मील (56 किमी) उत्तर में है।

तस्वीर आरोपी रॉबर्ट कार्ड की है, जो अब तक फरार है।
तस्वीर आरोपी रॉबर्ट कार्ड की है, जो अब तक फरार है।
लिस्बन शहर में हमलावर की कार होने की आशंका
व्हाइट हाउस ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने मेन के गवर्नर जेनेट मिल्स, सांसद और अधिकारियों ने मामले पर चर्चा की। उन्होंने हर तरह से मदद का आश्वासन दिया है। दूसरी तरफ, ल्यूस्टन से करीब 8 मील की दूरी पर लिस्बन शहर में पुलिस को हमलावर की कार खड़ी होने की जानकारी मिली है। ये देखते हुए लिस्बन में सभी लोगों को घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है।

ल्यूइस्टन सिटी काउंसिल रॉबर्ट मैक्कार्थी का घर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर है। उन्होंने बताया- ये बहुत ही डराने वाली घटना थी। हमने अपने घरों के दरवाजे बंद करके अपनी रक्षा के लिए बंदूक उठा ली थी। हम बस यही सुनने का इंतजार कर रहे थे कि हमलावर पकड़ा गया है। हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं जो गोलीबारी में मारे गए हैं।

RO No. 13467/11