अजय निर्मलकर बने जांजगीर चांपा विधानसभा के चुनाव प्रभारी

जांजगीर चांपा। आसन्न विधानसभा चुनाव के मध्ये नजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर छत्तीसगढ़ ने अनेक विधानसभा में पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपने पक्ष में करने के लिए विधानसभाओं में चुनाव प्रचार समिति बनाकर प्रभारियों की नियुक्ति की किए हैं जिसके तहत जांजगीर चांपा विधानसभा में अजय निर्मलकर को प्रभारी बनाया गया है।जो पिछड़ा वर्ग मतदाताओं को कांग्रेस के पक्ष में करने में पार्टी का मदद करेंगे वही कांग्रेस पार्टी को जीतने के का प्रयास करेंगे। अजय निर्मलकर के जांजगीर चांपा विधानसभा प्रभारी बनने पर पार्टी को कितना लाभ होगा यह तो समय पर ही पता चलेगा परंतु उनकी इस नियुक्ति से कांग्रेस में उत्साह का माहौल है वही उनके शुभचिंतकों में हर्ष दिखाई दे रहा है।

RO No. 13467/11