
नई दिल्ली। कजाखस्तान में काजिंद सैन्य अभ्यास का 7वां संस्करण का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय सेना के सुरक्षा बल प्रतिभाग करेंगे। यह अभ्यास 30 अक्तूबर से 11 नवंबर तक ओटारा में चलेगा। भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना के 120 कर्मियों की टुकड़ी इसमें शामिल होगी। भारतीय सेना के दल में डोगरा रेजिमेंट की एक बटालियन के नेतृत्व में 90 कर्मी शामिल हैं। कजाखस्तान दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से कजाख ग्राउंड फोर्सेज के दक्षिण क्षेत्रीय कमान के कर्मियों द्वारा किया जाता है। अभ्यास के वर्तमान संस्करण में सेना की टुकडिय़ों के साथ दोनों पक्षों से वायु सेना के 30 कर्मी भी भाग लेंगे। ‘काजिंद अभ्यास’ भारतीय सेना एवं कजाखस्तान सेना के बीच रक्षा सहयोग के स्तर को बढ़ाएगा जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और बढ़ावा देगा।





























