
जांजगीर चांपा। जांजगीर चांपा जिले के विधानसभा क्षेत्र अकलतरा, पामगढ़ एवं जांजगीर चांपा विधानसभा के तीनों कांग्रेस प्रत्याशी क्रमश: राघवेंद्र कुमार सिंह एवं श्रीमती शेष राज हरबंस तथा ब्यास कश्यप ने नामांकन के अंतिम दिन अपना नामांकन फार्म दाखिल किया है। इस दाखिला कार्यक्रम में तीनों विधानसभा से कार्यकर्ता जांजगीर पधार कर जांजगीर नैला रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गायत्री मंदिर से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे, जहां अपने-अपने क्षेत्र से प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे जो करमा नृत्य के साथ अनेक बजे को लेकर उत्साह भरे वातावरण में विशाल रैली निकले । जहां कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। अकलतरा के कांग्रेस प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार सिंह ने अकलतरा में अपने महान नेताओं की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए तथा लोगों का आशीर्वाद चाहते हुए जांजगीर पहुंचे वही श्रीमती शेषराज हरबंस के निवास से लेकर अंबेडकर चौक पामगढ़ में विशाल रैली निकालकर वह रैली सीधा जांजगीर पहुंची। इसी तरह कांग्रेस प्रत्याशी ब्यास कश्यप के निवास के पास से संयुक्त रूप से तीनों प्रत्याशियों का काफिला शहर में भ्रमण करते हुए निकला गया। जिससे यातायात भी बाधित होती रही है । जिस तरीके से कांग्रेसियों का भीड़ देखा जा रहा है तथा इनमें उत्साह दिखाई दे रही है इससे लगता है की कांग्रेस प्रत्याशियों को उनके क्षेत्र में अच्छी बढ़त मिलेगी। बहरहाल यह एक तरह का शक्ति प्रदर्शन ही रहा है जहां कांग्रेस के पक्ष में माहौल बन सके इस कारण से कांग्रेसियों ने विशाल रैली निकालकर शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया है। इस मौके पर कांग्रेस नेता रघुराज प्रताप पांडे, दिनेश शर्मा, इंजी रवि पांडे, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव,पंचराम यादव, चिंताराम कश्यप, गोविंद कश्यप,राधेलाल थवाईत,संतोष शर्मा, प्रवीण पांडे, आभास बोस,विवेक सिसोदिया, ऋषिकेश उपाध्याय, प्रिंस शर्मा, विजय तिवारी रफीक सिद्दीकी, आदि उपस्थित थे।




















