पसरखेत रेंज में फिर मिला 12 फीट का किंग कोबरा

कोरबा। अपने लिए सबसे अनुकूल समझी जाने वाली जगह पर किंग कोबरा की संख्या बढऩे लगी है। वन मंडल कोरबा के पसरखेत रेंज में लोगों की नजर में किंग कोबरा सर्प आया। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग ने प्रशिक्षित टीम प्रभारी से सर्प का रेस्क्यू कराया।
पसरखेत परिक्षेत्र में एक बार फिर सबसे जहरीले माने जाने वाले सर्प किंग कोबरा ने ग्रामीणों को सकते में डाल दिया। वन मंडल कोरबा के पसरखेत परिक्षेत्र में एक स्थान पर किंग कोबरा को देखा गया। रंग में काले और आकार में काफी लंबे सर्प को देख लोगों का डरना स्वाभाविक था। हिम्मत जुटाकर लोगों ने उस पर निगरानी रखी और वन विभाग को जानकारी दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी तोशी यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर हमारा अमला सतर्क हुआ। बाद में टीम प्रभारी जितेन्द्र सारथी ने कुशलतापूर्वक किंग कोबरा का रेस्क्यू किया।ड्ढ4ह्ल तोशी यादव, परिक्षेत्र अधिकारी, पसरखेत
कोरबा जिले में यही एक ऐसा क्षेत्र है जिसे किंग कोबरा के रहवास के लिए सबसे अनुकूल माना गया है। इससे पहले भी इस क्षेत्र में किंग कोबरा पाए जा चुके हैं। इस प्रजाति के सांपों के संरक्षण के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट देहरादून के द्वारा भी अध्ययन किया गया है और आगे की कोशिश की जा रही है।

RO No. 13467/11