
नई दिल्ली। इजरायली दूतावास ने नई दिल्ली में भारतीय पत्रकारों के लिए एक टेलीविजन स्क्रीनिंग आयोजित की। इसमें भारतीय पत्रकारों को सात अक्टूबर के भयावह और रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो दिखाए गए।इस दिन दो हजार से अधिक आतंकवादियों ने गाजा पट्टी से इजरायल में प्रवेश किया था और इसे यहूदी राष्ट्र के विरुद्ध सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। वीडियो में बॉडी कैम फुटेज दिखाया गया। इसके अलावा सीसीटीवी, डैशबोर्ड कैमरों, हमास के बंदूकधारियों और पीडि़तों दोनों के मोबाइल फोन से लिए गए फुटेज भी दिखाए गए।एक फुटेज में एक आतंकवादी को कथित तौर पर यह कहते हुए देखा जा सकता है। कृपया वाट्सएप खोलें और देखें कि कितने लोग मारे गए हैं। वह अपने माता-पिता से बार-बार उन तस्वीरों या वीडियो का जिक्र कर रहा है, जो उसने हमले को दिखाते हुए घर भेजे थे। वह कह रहा है, आपके बेटे ने कई यहूदियों को मार डाला। मां, आपका बेटा एक हीरो है।





















