नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के समर्थन में किया सघन जनसंपर्क

कोरबा। कोरबा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने बालको क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी लखनलाल देवांगन के समर्थन में सघन जनसंपर्क किया, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात कर भाजपा प्रत्याशी लखन लाल देवांगन के समर्थन में अपील कर जनता से वोट मांगा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मंदाकिनी त्रिपाठी, शक्ति केंद्र संयोजकगुमान सिंह, भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अर्चना रूनिझा, भाजपा बालको महामंत्री शैलेंद्र सिंह, व्यवसाई रमेश सोनी, शेखर वर्मा, जे.पी. सोनी, विजय सोनी, दीपाली विश्वास, मालती वर्मा, अभिजीत त्रिपाठी, अनीता सोनी आदि के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

RO No. 13467/11