
कोरिया/बैकुंठपुर। बैकुंठपुर विधानसभा के प्रत्याशि अम्बिका सिंहदेव के चुनावी सभा आयोजन में विधानसभा अध्यक्ष डाक्टर चरणदास महंत सपत्नीक पटना हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किए।इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशि अम्बिका सिंहदेव सहित जिला अध्यक्ष सहित तामाम पार्टी के कार्यकर्ता व आम लोग एकत्रित हुए। सभा में कांग्रेस के सदस्य अपने सरकार के नीति व कार्यों का उल्लेख किए वहीं भाजपा व अन्य दलों के कार्यों की कमियां गिनाने में पीछे नहीं रहे। द्वितीय चरण में 17 नवम्बर को मतदान होना है देखना होगा जनता किसके पक्ष में फैसला लेती है। 3 दिसंबर को मत पेटी खुलने के बाद जनता के निर्णय का पता चल सकेगा। अभी पक्ष विपक्ष के आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है अपनी अपनी कोशिशें जारी है वक्त के गर्भ में फैसला होना है । मीडिया के सवाल के जवाब में मंहत ने कहा विधानसभा की टिकट के कटने से कई साथी नाराज चल रहे हैं उन्हे मनाने की कवायद जारी है आने वाले समय में पार्टी में उन्हें सही जगह दी जायेगी। केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के बयान भूपेश बघेल के बंगले में उदासी है जेल से बचने फाइल समेट रहें हैं के जवाब में कहा केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह को समझ नहीं है बगले में कोई उदासी नहीं है अभी से लेकर अगली अगले सरकार के प्रोटेम स्पीकर बनने तक किसी मंत्री के पास कोइ फाइल नही होती सिर्फ विधानसभा अध्यक्ष ही फाइलिंग काम करता है। कोरिया जिले के असुंतलित विभाजन पर डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा जल्दी जल्दी में हो सकता है लेकिन आने वाले समय में सुधार कर लिया जायेगा ।





























