
जांजगीर-चांपा । विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के तहत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा में 15, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा में 20 एवं एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ 11 अभ्यर्थी निर्वाचन में सम्मिलित होंगे। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा सभी उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 33 अकलतरा में श्री आनंद प्रकाश मिरी आम आदमी पार्टी को प्रतीक चिन्ह झाडू, श्रीमती ऋचा जोगी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में हल जोतता किसान, राघवेन्द्र कुमार सिंह इंडियन नेशनल कांग्रेस का हाथ, विनोद शर्मा बहुजन समाज पार्टी को हाथी, सौरभ सिंह भारतीय जनता पार्टी को कमल, श्री जीवन लाल यादव समाजवादी पार्टी को साइकिल, दशरथ लाल पटेल अखण्ड लोकतांत्रिक पार्टी आटो-रिक्शा, भोला शंकर गोड़ हमर राज पार्टी बाल्टी, रोहित कुमार पटेल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बॉंसुरी, सुनील कुमार किरण जनता कांग्रेस गन्ना किसान, भागवत प्रसाद केंवट निर्दलीय को बल्ला, श्री महेत्तर गोड़ निर्दलीय का आरी, श्री राजेश सिंह धु्रर्वे निर्दलीय को अलमारी, वर्षा नेताम निर्दलीय को एयर कंडीस्नर, श्री शैल कुमार कुर्रे निर्दलीय को टेलीविजन प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 34 जांजगीर-चांपा में श्री नारायण चंदेल भारतीय जनता पार्टी को कमल, परमेश्वर प्रसाद साण्डे आम आदमी पार्टी झाडू, श्री ब्यास कश्यप इंडियन नेशनल कांग्रेस को हाथ, श्री रविन्द्र द्विवेदी (गुड्डू महराज) कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) को वर्ग में जनता हल जोतता किसान, श्री राधेश्याम सूर्यवंशी बहुजन समाज पार्टी हाथी, श्रीमती ज्योति सिंह नेशनल यूथ पार्टी को लैपटॉप, नीलम सोनार प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी को खाने से भरी थाली, बसंत कुमार साहू कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया को बाल और हॅंसिया, श्री रामकुमार साहू बलीराजा पार्टी को गैस सिलेण्डर, श्रीमती सावित्री यादव पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को स्कूल का बस्ता, श्री तोपकुमार बंजारे निर्दलीय को स्लेट, श्री बलराम सूर्यवंशी निर्दलीय को कुऑं, बीना साहू निर्दलीय को छड़ी, ब्यास कश्यप निर्दलीय को स्टूल, व्यास नारायण कश्यप निर्दलीय को बाल्टी, भोलाराम मनहर निर्दलीय पानी का टैंक, रामेश्वर सूर्यवंशी निर्दलीय को टीलर, विकास तिवारी निर्दलीय को हीरा,सुरेन्द्र यादव निर्दलीय को सिलाई की मशीन, हेमंत टंडन निर्दलीय को आटो-रिक्शा प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 38 पामगढ़ (अ.जा.) में श्रीमती इन्दु बंजारे बहुजन समाजवादी पार्टी को हाथी, श्री गोरेलाल बर्मन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) वर्ग में हल जोतता किसान, श्रीमती शेषराज हरवंश इंडियन नेशनल कांॅग्रेस पार्टी को हाथ, श्याम लाल बंजारे आम आदमी पार्टी को झाडू, संतोष कुमार लहरे भारतीय जनता पार्टी को कमल, आशा ब्रम्हे पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) को स्कूल का बस्ता, दिनेश कुमार बंजारे जनता कांग्रेस को गन्ना किसान, मयाराम नट असंख्य समाज पार्टी को गैस सिलेण्डर, मुकेश कुमार लहरे समाजवादी पार्टी को साइकिल, सतोष कुमार खुंटे अम्बेडकराईट पार्टी ऑफ इंडिया को कोट एवं मयाराम बंजारे निर्दलीय को हैलीकॉप्टर प्रतीक चिन्ह आबंटित किया गया।





























