
कोरबा। बिजली कर्मचारी संघ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 5 नवंबर को मड़वा में आयोजित किया गया है। इस बैठक में प्रदेश महामंत्री नवरतन बरेठ, सब्बीर मेमन, पूर्णिमा साहू, सुरेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में बोनस सहित अन्य मुद्दों पर विचार विमर्श करते हुए आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। बोनस के लिए काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। इसी तरह महंगाई भत्ता दिए जाने की जो घोषणा की गई है वह अभी तक नहीं मिला है।





























