
जांजगीर चांपा। उज्जवला योजना के तहत गैस रिफलिंग कराने में हितग्राहियों के खाते में 367.40 पैसे वापस लौट रहे हैं। यही वजह है कि सालों से जिन गैस कार्डो में रिफलिंग की संख्या शून्य थी उसमें भी फिर से रिफलिंग होने लगी है। गौरतलब है कि वर्तमान में गैस सिलेंडर की कीमत 992 रुपए पड़ रही है। वहीं 67.40 पैसे सब्सिडी खाते में आ रही है मगर उज्जवला योजना के हितग्राहियों को यह सिलेंडर अब 633 रुपए ही पड़ रहे हैं। क्योंकि 992 रुपए में रिफलिंग कराने के बाद सब्सिडी 633 रुपए मिल रही है। शहर के विजय गैस एजेंसी के मुताबिक, उज्जवला योजना के तहत रिफलिंग कराने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। गौरतलब है कि दोनों जिला मिलाकर करीब 2 लाख से ज्यादा योजना कनेक्शन बांटे गए हैं। इसमें हालात यह थे कि 25 फीसदी भी रिफलिंग कराने हितग्राही सामने नहीं आ रहे थे। हालांकि अभी भी अधिकांश उज्जवला के हितग्राही रिफलिंग कराने से दूर है क्योंकि एकमुश्त 1000 रुपए देने पड़ रहे हैं। सब्सिडी बाद में खाते में आती है। ऐसे में अभी भी हितग्राहियों को यह महंगा ही लग रहा है।
त्यौहारी सीजन में कर्मिशियल सिलेंडर उपयोग करने वालों को झटका लगा है। दिवाली से ठीक पहले तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। 1 नवंबर 2023 से 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपए महंगा हो गया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर में लगातार दूसरे महीने इजाफा कर दिया है। इस माह रिफलिंग कराने पर 2068 रुपए चुकाने पड़ रहे हैं जबकि पिछले माह तक 1968 रुपए में कर्मिशियल सिलेंडर मिल रहा था। राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में लगातार तीसरे महीने में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस माह भी 992 रुपए में ही गैस घरेलु गैस सिलेंडर मिल रहा है। पेट्रोलियम कंपनियों के द्वारा हर माह की पहली तारीख को गैस सिलेंडर की कीमतें तय की जाती है। इसमें कभी कीमतों में बढ़ोतरी होती है तो कभी कटौती। ऐसे में हितग्राहियों की नजरें भी हर माह की पहली तारीख पर टिकी रहती है कि इस माह उन्हें राहत मिलेगी और महंगाई का झटका लगेगा।





























