कोयला कामगारों को कटने का डर

कोरबा। गेवरा साईलो कोयला लदान में काम करने वाले कोयला कामगार रेलवे टे्रक को पार कर ड्यूटी जाते है। रेल्वे ट्रेक को पार करने से पहले उन्हें अपने वाहनों को छोडऩा पड़ता है। बीकेकेएमएस को प्रीतम राठौर ने प्रबंधन से मांग करते हुए कहा है कि हर समय रेल्वे टे्रक पर मालगाड़ी खड़ी रहती है। यहां पर रेल्वे की चार अलग-अलग पटरिया है। कभी -कभी सभी पटरियों पर मालगाड़ी खड़ी रहती है। कामगारों को ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के लिए खूट बृज का होना जरूरी है। वरना कभी भी हादसा हो सकता है।

RO No. 13467/11