
नईदिल्ली, 07 नवंबर । बीते कुछ महीनों में महंगाई से राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। इसी कड़ी में सरकार ने सस्ती कीमत पर आटे की बिक्री शुरू की है। सरकार भारत ब्रांड के तहत आटे की बिक्री करेगी। आइए जान लेते हैं कि आटे की कीमत क्या होगी और आप इसे कहां से खरीद सकेंगे। ‘भारत’ ब्रांड के तहत आटा 27.50 रुपये प्रति किलोग्राम की एमआरपी पर उपलब्ध होगा। अभी ज्यादातर ब्रांडेड आटे की कीमत 40 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा है। इसमें भी अन्नपूर्णा ब्रांड के आटे की कीमत 60 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। इस लिहाज से देखें तो ग्राहकों को प्रति किलो आटे में 13 से 33 रुपये तक की बचत होगी।























