
कोरबा। ठंड का सीजन शुरू होने के साथ अवकाश के दिनों में वनभोज जैसे कार्यक्रम प्रारंभ हो गए हैं। छुरीकला के नजदीक हसदेव के किनारे झोराघाट में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति पिकनिक के लिए पहुंच रही है। यहां का प्राकृतिक नजारा लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वनभोज के साथ नदी के किनारे रेतीले स्थान पर बच्चे रस्साकशी, फुटबाल और खो-खो जैसे खेलकूद में फुल इंज्वाय करने में आगे हैं। पिछली कार्रवाई के बाद यहां डीजे का उपयोग बंद किया गया है।




















