
मांड्या, 0८ नवंबर । कर्नाटक के मांड्या में विश्वेश्वरैया नहर में कार गिरने से एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई। मांड्या पुलिस ने जानकारी दी कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। मांड्या के उप प्रभागीय अधिकारी नंदीश ने समाचार एजेंसी को जानकारी दी, हमें मिली जानकारी के अनुसार, वे मैसूर में एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। हमने उनके परिवार वालों को सूचित कर दिया है। हमारी जानकारी के अनुसार वे सभी रिश्तेदार हैं। पुलिस ने बताया, सभी पीडि़त कर्नाटक के तुमकुरु जिले के तिप्तूर के रहने वाले थे। वे तुमकुरु के टिपतुर में गुंगरहल्ली के रहने वाले थे, लेकिन सभी भद्रावती में रह रहे थे। पीडि़तों की पहचान चंद्रप्पा, कृष्णप्पा, धनंजय, बाबू और जयन्ना के रूप में की गई।





















