
वायनाड (केरल)। केरल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वायनाड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद कमांडो टीम ने दो लोगों को दबोचने में कामयाबी पाई। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केरल पुलिस की विशेष टीमों और माओवादियों के बीच थलप्पुझा पुलिस थाना क्षेत्र के पेरिया इलाके में मुठभेड़ हुई।वायनाड में मुठभेड़ के बारे में पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जंगली इलाकों में मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों – एक पुरुष और एक महिला – को पकड़ लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर पांच की संख्या में माओवायनाड के जंगलों में माओवादियों और पुलिस कमांडो टीम के बीच मुठभेड़, महिला समेत दो गिरफ्तार, तीन फरार वायनाड (केरल)। केरल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वायनाड में माओवादियों के साथ मुठभेड़ के बाद कमांडो टीम ने दो लोगों को दबोचने में कामयाबी पाई। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केरल पुलिस की विशेष टीमों और माओवादियों के बीच थलप्पुझा पुलिस थाना क्षेत्र के पेरिया इलाके में मुठभेड़ हुई।वायनाड में मुठभेड़ के बारे में पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक जंगली इलाकों में मुठभेड़ के बाद दो माओवादियों – एक पुरुष और एक महिला – को पकड़ लिया गया। यह घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर पांच की संख्या में माओवादियों का एक समूह अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए एक घर में शरण ले रहा था। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान समूह के तीन सदस्य घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों को पूछताछ के लिए पास के एक पुलिस शिविर में ले जाया गया है। पुलिस ने पकड़े गए माओवादियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। वादियों का एक समूह अपने मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए एक घर में शरण ले रहा था। सूत्रों ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान समूह के तीन सदस्य घटनास्थल से भागने में सफल रहे। सूत्रों ने बताया कि पकड़े गए माओवादियों को पूछताछ के लिए पास के एक पुलिस शिविर में ले जाया गया है। पुलिस ने पकड़े गए माओवादियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।





















