
नोएडा। सांप तस्करी और रेव पार्टी मामले में सामने आए नाम एलविश यादव के साथ अब फजलपुरिया का भी नाम भी पूरी तरह जुड़ गया है। आरोपी राहुल के घर से एक लाल डायरी बरामद हुई है जिसमें संपेरो के नंबर, बुकिंग और पार्टी में शामिल लोगों के नाम का ब्यौरा दर्ज है। साथ ही साथ एलविश और फजलपुरिया के बीच मुलाकात का भी ब्यौरा उस डायरी में दर्ज है। डायरी में एल्विश की नोएडा के फिल्म सिटी और छतरपुर के फार्म हाउस पार्टी का भी जिक्र है। एल्विश और फजलपुरिया के बिचौलिये का भी पूरा ब्योरा है। डायरी में बॉलीवुड, यूट्यूबर के लिए रेव पार्टी में पहुंचाए गए सांप, वेनम, सपेरे, ट्रेनर का जिक्र है, जिसके हर पेज पर पार्टी का दिन, आयोजक का नाम, लोकेशन, समय और पेमेंट का हिसाब-किताब लिखा है। मोबाइल नंबर तक मेंशन है। अब इन नंबरों की सीडीआर भी पुलिस खंगालेगी।






















