मानिकपुर कालोनी में पाइप लगाने का काम शुरू

कोरबा। एसईसीएल मानिकपुर कालोनी में काफी लंबे समय से पेयजल की समस्या रही है। कई स्थानों पर पाइप लाइन फटे होने की वजह से पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलता था। एसईकेएमसी के द्वारा इस मामले को कई बार उठाया गया। लगातार दबाव के चलते प्रबंधन को आखिरकार पाइप लाइन बदलने के लिए विवश होना पड़ा। एसईकेएमसी के प्रमोद बनर्जी ने बताया कि कालोनी में पाइप लाइन बदलने का काम शुरू कर दिया गया है। जिसको लेकर कामगारों में काफी हर्ष है।

RO No. 13467/11