पूर्व विधायक जायसवाल की धर्मपत्नी कौशिल्या देवी का निधन

कोरबा । कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कृष्णालाल जायसवाल (गुरूजी) की धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या देवी जायसवाल, निवासी गांधी चौक कोरबा का 82 वर्ष की आयु में 19 नवंबर को देर शाम देहावसान हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं एवं उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
वे पुत्र महेन्द्र जायसवाल, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल पार्षद एवं अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण गजेन्द्र जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल पौत्र सन्नी जायसवाल सहित नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गई हैं।
उनके निधन की खबर से परिजनों, शुभचिंतकों, बस्तीवासियों सहित पुरे नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी । उनका अंतिम संस्कार मोतीसागर पारा स्थित मुक्तिधाम में आज सुबह कर दिया गया । इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वजातिय बंधुओं के अलावा गणमान्य लोग मौजूद रहें।

RO No. 13467/11