
कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा आदर्श नगर कालोनी में साफ-सफाई ठीक ढंग से नहीं हो पा रहा है। कालोनी के अलावा आसपास के मोहल्लों में भी सफाई व्यवस्था को लेकर कामगारों में आक्रोश है। नालियों की सफाई के अलावा कचरे उठाए नहीं जा रहे हैं। लापरवाही होने के कारण मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इस मामले को एसईकेएमसी ने काफी गंभीरता से लिया है।





















