
ग्वालियर , २१ नवंबर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर के दतिया में दिनदहाड़े अपराधियों ने एक युवती को किडनैप कर लिया था। अपने भाई के साथ दतिया से ग्वालियर आई युवती जैसे ही झांसी रोड इलाके में पेट्रोल पंप के पास बस से उतरी तो कुछ ही दूर पैदल चली होगी।इसके बाद एक पर सवार होकर दो युवक आए। एक युवक उतरा और पीछे से युवती को पकड़ा। उसे जबरन बाइक पर बैठाया। इसके बाद यह लोग भाग गए। जहां यह घटना हुई, वहां कई लोग मौजूद थे। अपहरण की घटना से खलबली मच गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि, पुलिस ने सोमवार देर रात मुख्य आरोपित को गुना से गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया, वहीं, एक आरोपित को लहार से पकड़ा है। इस वारदात ने पुलिस को भी चौंका कर रख दिया। झांसी रोड थाना पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया। अगवा की गई युवती, प्राची व्यास की उम्र 19 वर्ष बताई गई। वो दतिया के बरा गांव के रहने वाली है। वो ग्वालियर में अपने चाचा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में आई थी। रोड थाना प्रभारी रशीद खान ने बताया कि बरा गांव के रहने वाले रोहित कुशवाहा नाम के युवक से युवती की दोस्ती थी। कुछ दिन पहले वह घर में भी घुस गया था। इस दौरान स्वजनों ने उसे पकड़ लिया था। इसलिए उस पर पुलिस को संदेह है। कुछ लोगों को जब पुलिस ने उसके फोटो दिखाए तो वह बोले- बस के आने से पहले वह खड़ा हुआ था।






















