सनी देओल की आंखों से बहे आंसू , बताया Gadar की सफलता के बाद भी क्या-क्या झेला

नईदिल्ली, २२ नवंबर । सनी देओल ने गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाकर रख दिया था। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर और 50 दिनों से ज्यादा थिएटर में ठहर कर एक नया रिकॉर्ड कायम किया था। गदर 2 के लिए ऑडियंस से मिले प्यार के लिए सनी देओल को कई बार मंच पर भावुक होते हुए देखा गया है। फिल्मों में मारधाड़ करने वाले सनी देओल कई बार ऑडियंस के इस बेशुमार प्यार को पाकर अपने आंसुओं पर काबू नहीं कर पाए और पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ही रो दिए।अब ऐसा ही कुछ एक बार फिर से देखने को मिला, जब Gadar 2 एक्टर 54th इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया के मंच पर अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए रो पड़े।गोवा में हो रहे IFFI 2023 में सनी देओल भी खास मेहमान बनकर निर्देशक राजकुमार संतोषी के साथ पहुंचे थे, जहां उन्होंने दिल खोलकर फिल्मों के बारे में बात की। हालांकि, बॉलीवुड में अपने सफर के बारे में बात करते हुए सनी देओल काफी भावुक हो गए।इस दौरान उन्होंने बातचीत में ये तो बताया ही कि वह राहुल के साथ बेताब और अर्जुन जैसी फिल्में करने पर खुद को बहुत लकी मानते हैं, क्योंकि आज वह उन्हीं फिल्मों की वजह से इंडस्ट्री में जाने-जाते हैं। हालांकि, इस बातचीत में सनी देओल ने ये भी बताया कि साल 2001 में रिलीज हुई गदर की सफलता के बाद भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।इस फिल्म के बाद उन्हें कोई भी अच्छी फिल्में या स्क्रिप्ट्स नहीं मिल रही थीं। अपने करियर के बारे में बात करते-करते सनी देओल काफी भावुक हो गए। मैंने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन इसलिए की थी, क्योंकि मैं एक एक्टर बनना चाहता था, स्टार नहीं। मैंने अपने पिता की कई फिल्में देखी थीं और मैं भी उनकी तरह ही अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करना चाहता था। सनी देओल के साथ IFFI 2023 फिल्म फेस्टिवल में शमिल होने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी ने भी सनी देओल के करियर पर दिल खोलकर बात की।

RO No. 13467/11