
कोरबा। भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बिलासपुर संभाग कार्यसमिति की बैठक कल कुसमुंडा में आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं का अभ्यास वर्ग कराना जरूरी हो गया है। कार्यसमिति में कई नए चेहरे आए हैं। कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग के माध्यम से काम करने के तरीके बताए जाएंगे। एसईसीएल प्रबंधन के साथ किस तरह की वार्ता की जाती है और कोयला कामगारों के बात को कैसे सामने रखा जाता है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर राठौर, अशोक सूर्यवंशी, रंजय सिंह, अश्वनी मिश्रा, प्रीतम राठौर, सुरेंद्र राठौर, अमिया मिश्रा सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।





















