
लखनपुर। डबरी में डूब रही दो वर्षीय बच्ची की ग्रामीण ने जान बचाई। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटिंदा के खोराडांड का है। मंगलवार की सुबह डब्लू कंवर की दो वर्ष की बेटी छाया घर से 50 मीटर की दूरी पर खेलते-खेलते डबरी के पास पहुंची और डबरी में गिर गई। पड़ोस के एक ग्रामीण दिगंबर के द्वारा बच्ची को डूबता देख दौड़कर डबरी में छलांग लगाई और छोटी बच्ची छाया को निकालकर उसकी जान बचाई है। स्वजन के द्वारा डायल 112 को फोन किया गया। 112 की टीम 10 मिनट के भीतर ग्राम कटिण्डा पहुंची।बच्ची को उपचार हेतु लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। बच्ची का उपचार जारी है। बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है।




















