न्यूयॉर्क शहर के मेयर Eric Adams पर लगा यौन उत्पीडऩ का आरोप

महिला ने 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर मांगा हर्जाना
न्यूयॉर्क, २४ नवंबर । न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स पर एक महिला के साथ यौन उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को न्यूयॉर्क सुप्रीम कोर्ट ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि एरिक एडम्स ने साल 1993 में महिला का यौन उत्पीडऩ किया था। महिला ने कोर्ट से कम से कम 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर का हर्जाना मांगा है। मुकदमे के अनुसार, साल 1993 में एडम्स उस समय हृङ्घक्कष्ठ अधिकारी थे। वहीं, महिला शहर के लिए काम करते थे। वहीं, एडम्स की ओर से पेश वकील ने कोर्ट से कहा कि एडम्स को आरोप लगाने वाली महिला के बारे में ज्यादा पता नहीं है। वकील ने कहा कि मेयर को नहीं पता कि आरोप लगाने वाली महिला कौन हैं। 63 वर्षीय एडम्स ने कभी शादी नहीं की है, लेकिन उनकी पूर्व प्रेमिका क्रिसेना कोलमैन से उनका 27 वर्षीय बेटा रैपर जॉर्डन कोलमैन है।

RO No. 13467/11